रामपुर: विराट किसान कृषि मेला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें 8 जनपदों रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती के लगभग 1400 किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने कृषि और नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया।

​किसानों को 32 लाख का अनुदान

​कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी , पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद की उपस्थिति में, रहपुरा मिलक ग्राम के किसान सतबन्त सिंह और इकबाल सिंह को ट्रैक्टर, बेलर, हे-रैक, कटर, क्रॉप रीपर आदि कृषि यंत्रों पर कुल ₹32 लाख का अनुदान दिया गया। इस अवसर पर किसानों को ट्रैक्टरों की चाबियाँ भी सौंपी गईं।

shubh

​65 से अधिक स्टॉल पर तकनीकी प्रदर्शन

​मेले में कृषि, उद्यान, गन्ना, मत्स्य, पशुपालन, रेशम, दुग्ध विकास, सहकारिता, बैंक, वन, पंचायती राज, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार सहित विभिन्न विभागों और निजी कंपनियों (खाद, बीज, कीटनाशी, एफपीओ) के लगभग 65 स्टॉल लगाए गए।


Advertisement

​कलाकारों ने कठपुतली, जादू और कृषि गीतों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी।

​प्रमुख अधिकारियों और वैज्ञानिकों की भागीदारी

​मेले में जीवन प्रकाश संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मण्डल, नीरजा सिंह उप कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण) बरेली मण्डल, डा. नरेन्द्र कुमार वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र धमोरा, कुलदीप सिंह राणा जिला कृषि अधिकारी, डा. भगवत सरन भूमि संरक्षण अधिकारी, आईवीआरआई बरेली और सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय मेरठ के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर: महापरिनिर्वाण दिवस पर न.पा. अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने किया माल्यार्पण

---समाप्त---