खटीमा, (रिपोर्ट: गुड्डू खान): पुलिस प्रशासन ने खटीमा नगर की यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्याओं को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। खटीमा कोतवाली में आयोजित इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और टुकटुक संचालक शामिल हुए।

shubh

थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने बताया कि मेला घाट रोड पर खड़ी होने वाली प्राइवेट बसों को अब थाने के पास खाली स्थान पर खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। अतिक्रमण की समस्या पर चर्चा करते हुए, उन्होंने व्यापारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-ठेली वाले अगर अपने प्रतिष्ठान के आगे रेहड़ी लगाते हैं, तो उन्हें केवल नाली के अंदर ही लगाने की अनुमति होगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यापारी और ठेली वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टुकटुक संचालकों के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 10 दिन के भीतर उनका सत्यापन किया जाएगा और उनका रूट निर्धारित किया गया है, जो 'एक्सपेरिमेंट बेस' पर अभी शुरू होगा।


Advertisement

​इसी तरह, रेहड़ी-ठेली वालों का सत्यापन सोमवार से शुरू किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिनका सत्यापन गलत पाया गया, उन्हें खटीमा नगर से बाहर कर दिया जाएगा।

​नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह द्वारा ली गई इस बैठक में शहर में अतिक्रमण, टुकटुक संचालकों का सत्यापन और उनके रूट के निर्धारण पर चर्चा की गई है, जो शहर की व्यवस्था के लिए आवश्यक है।

​यह कार्रवाई स्वच्छ और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस-प्रशासन का एक बड़ा कदम है।

---समाप्त---