हल्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखण्ड तहलका): दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच के तार अब उत्तराखंड से जुड़ गए हैं। आतंकवादी उमर से जुड़े मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने में मिली सफलता के बाद, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने शुक्रवार की देर रात उत्तराखंड के हल्द्वानी में दबिश दी। संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम को स्पेशल टीम और एलआईयू दिल्ली की टीम ने हिरासत में लिया है।

shubh

​देर रात ढाई बजे हुई कार्रवाई

​पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे (2:30 AM) की गई। पुलिस टीम इमाम को हिरासत में लेकर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इमाम की गिरफ्तारी और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए, शनिवार की सुबह ही प्रशासन हरकत में आ गया।

​एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ दीपशिखा अग्रवाल सहित हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और काठगोदाम थाना की भारी पुलिस फोर्स बनभूलपुरा पहुंच गई। स्थानीय लोगों के बीच अचानक से भय का माहौल बन गया। पुलिस ने बिलाली मस्जिद और इमाम के आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। एसपी सिटी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने को एहतियाती कदम बताया।


Advertisement

​मुख्य आरोपी आमिर NIA रिमांड में

​यह कार्रवाई 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले से संबंधित है, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस आतंकी हमले में दर्जन भर से अधिक लोगों की जान गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में भीषण हादसा: बजरी लदे डंपर ने रौंदी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत

​एनआईए ने इस मामले के मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली को रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आमिर ने ही आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को सुरक्षित ठिकाना तथा अन्य लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। अब हल्द्वानी से हुई इस गिरफ्तारी के बाद, जांच एजेंसियां उत्तराखंड कनेक्शन की विस्तृत छानबीन करेंगी।

---समाप्त---