बारात का वाहन चंपावत में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा; पांच घायल, अस्पताल में भर्ती

चंपावत/रामपुर। उत्तराखंड के चंपावत जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बारात का एक वाहन (बोलेरो) गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। यह वाहन बुसेल से बारात लेकर गंगोलीहाट के बलाताड़ी क्षेत्र में गया था और आज सुबह वापस लौटते समय चंपावत के घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

​राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के अनुसार, बोलेरो वाहन (UK 04 TB 2074) में कुल 10 लोग सवार थे।

shubh


Advertisement

​मृतकों और घायलों की सूची

​इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले लोगों के नाम व विवरण इस प्रकार हैं:

​मृतक (5 लोग)

प्रकाश चंद्र उनियाल (उम्र 40, निवासी डिबडिबा बिलासपुर, यूपी): दूल्हे के जीजा। ​भावना चौबे (उम्र 28, निवासी सियालदेह, भिकियासैंण, अल्मोड़ा): दूल्हे की बहनप्रियांशु चौबे (उम्र 06, निवासी सियालदेह, भिकियासैंण, अल्मोड़ा): दूल्हे का भांजा। ​केवल चंद उनियाल (उम्र 35, निवासी डिबडिबा, बिलासपुर, यूपी): प्रकाश चंद्र उनियाल के भाई।सुरेश नौटियाल (उम्र ज्ञात नहीं, निवासी पंतनगर)।

दुर्घटना में 5 लोग घायल

धीरज उनियाल (12 वर्षीय): मृतक प्रकाश चंद्र उनियाल के इकलौते बेटे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ​अन्य चार घायल जिन्हें SDRF ने खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, उनके नाम हैं: कमल चौबे, उमेश, दीपक और अमन

​बचाव कार्य और शोक का माहौल

​चंपावत जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पांच शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी ​मृतक प्रकाश चंद्र उनियाल उत्तराखंड स्थित एक डाबर फैक्ट्री में कार्यरत थे, जबकि उनके छोटे भाई केवल गांव में वाइन शॉप में काम करते थे।

​शुक्रवार देर शाम दोनों मृतक भाइयों (प्रकाश और केवल) के शव घर पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार उत्तराखंड के रानीबाग में किया जाएगा।

#चंपावतदुर्घटना ​#उत्तराखंडहादसा ​#यूपीबिलासपुर

---समाप्त---