- बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने समाधान दिवस में उठाये दो प्रमुख जनहित के मुद्दे
- अवैध टैक्सी स्टैंड: मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना
अवैध टैक्सी स्टैंड: मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना
एडवोकेट चौहान ने ज्ञापन में बताया कि रामपुर रोड पर ज्ञानी जी के पेट्रोल पंप से शनिवार की बाज़ार जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। अवैध टैक्सी चालकों द्वारा सड़क के दोनों ओर और डाकखाने की पिछली साइड में वाहन खड़े करने से लगभग 30 फुट चौड़ा सार्वजनिक रास्ता सिकुड़कर मात्र 10 फुट का रह जाता है, जिससे आए दिन भीषण यातायात जाम लगता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समस्या पर 16-04-2022 से 01-07-2023 तक समाधान दिवस पर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे भी अधिक गंभीर यह है कि मुख्यमंत्री के शासनादेश संख्या 328 दिनांक 23-04-2022 में अवैध टैक्सी स्टैंडों को शहर/नगर की सीमा से बाहर हटाने के स्पष्ट निर्देश थे। एडवोकेट चौहान ने आरोप लगाया है कि पुलिस, नगर पालिका और तहसील प्रशासन इन सरकारी आदेशों की खुली अवहेलना कर रहे हैं।