Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सेवानिवृत्त नेत्र रोग चिकित्सक की conspiracy to murder की सनसनीखेज साजिश रची गई थी।

मामला सुभाषनगर इलाके में 28 अक्तूबर की रात यह घटना हुई, जहाँ डॉक्टर की 57 वर्षीय पत्नी ने अपने 45 वर्षीय बिजली मिस्त्री प्रेमी सौरभ सक्सेना के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की conspiracy to murder साजिश रची थी। घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर जानबूझकर ढिलाई बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।


Advertisement

​नशे की वजह से बची डॉक्टर की जान

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्नी और प्रेमी सौरभ सक्सेना ने डॉक्टर को पहले नशीला पदार्थ दिया। Conspiracy to murder की योजना के तहत, जब डॉक्टर बेहोशी की हालत में थे, तब सौरभ ने उनके गले में फंदा कसने की कोशिश की। लेकिन अत्यधिक नशे के कारण सौरभ बिस्तर के पास ही कुर्सी पर लुढ़क गया। इसी दौरान, पत्नी के बाथरूम जाने का फायदा उठाकर, रस्सी से बंधे डॉक्टर किसी तरह घर से भाग निकले और मदद के लिए चिल्लाए। मोहल्ले वालों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी प्रेमी को मौके से भगाकर पत्नी भी फरार हो गईं।

यह भी पढ़े: सीतापुर में मामूली विवाद में 14 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से हत्या

​पड़ोसी के कैमरे में कैद हुई वारदात, अहम सुबूत बरामद

​आरोपियों ने पूरी होशियारी दिखाते हुए डॉक्टर की आलीशान कोठी के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, लेकिन उनकी conspiracy to murder पड़ोसी के कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी प्रेमी का घर में आना-जाना और डॉक्टर का हाथ और गले में रस्सी बंधे भागना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस को मौके से डॉक्टर को बांधने में इस्तेमाल की गई रस्सी, टेप और एक चाकू भी मिला है, जिसका इस्तेमाल कागज़ों पर जबरन दस्तखत कराने के लिए किया जा रहा था। यह सब conspiracy to murder के पुख्ता प्रमाण हैं।

​डेढ़ साल पहले भी पुलिस ने टाली थी कार्रवाई

​डॉक्टर के मुताबिक, बिजली मिस्त्री सौरभ सक्सेना पिछले चार साल से उनके घर आ रहा था और उनकी पत्नी के संपर्क में था। डेढ़ साल पहले जब सौरभ को नकदी और जेवर नहीं मिले, तो उसने डॉक्टर के बेटे की हत्या की धमकी दी थी। उस समय डॉक्टर अपनी पत्नी और बेटे के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे थे। हालांकि, सुभाषनगर पुलिस ने महिला को बदनामी का7 हवाला देकर कार्रवाई टाल दी थी। परिवार का आरोप है कि पुलिस की इसी ढिलाई का नतीजा है कि आरोपी का हौसला बढ़ा और उसने conspiracy to murder करने की हिम्मत की।

​बेटी के घर से भी लापता हुई आरोपी पत्नी

​घटना के बाद डॉक्टर की पत्नी ने अपनी डॉक्टर बेटी के घर शरण ली थी। जब बेटी को सच्चाई का पता चला, तो उसने मां को घर से जाने को कह दिया। अब महिला कहाँ है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने भी आरोपी महिला का पता लगाने का प्रयास नहीं किया। हालांकि, डॉक्टर का बेटा पूरी तरह से पिता के साथ खड़ा है। इस जटिल conspiracy to murder के मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं।

​एसपी सिटी मानुष पारीक ने इस संबंध में कहा है कि "डॉक्टर के साथ हुई घटना के प्रमाण मिले हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। पुलिस दोषियों पर चार्जशीट लगाएगी।" वहीं, परिवार का आरोप है कि सुभाषनगर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भी डॉक्टर का मेडिकल जांच और ज़हर का सैंपल लेना ज़रूरी नहीं समझा, जिससे conspiracy to murder के इस गंभीर मामले में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरी conspiracy to murder का पर्दाफाश होना जरूरी है।

---समाप्त---