नैनीताल, (उत्तराखण्ड तहलका): माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 2 दिसंबर को महत्वपूर्ण फैसला सुनाए जाने से ठीक पहले, नैनीताल पुलिस प्रशासन पूरी तरह से 'हाई-इंटेंसिटी सुरक्षा मोड' में आ गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपद में सुबह तड़के से ही व्यापक चेकिंग और सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

व्यापक चेकिंग और हाई-अलर्ट सुरक्षा
जनपद के सभी मुख्य मार्गों, बैरियरों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस फोर्स के साथ सघन चेकिंग अभियान जारी है। बेलबाबा बॉर्डर बैरियर, आम्रपाली बैरियर (हल्द्वानी), हल्दूचौड़–रामनगर रूट, गडप्पू (कालाढूंगी), बारापत्थर, भीमताल, खैरना और सुभाष नगर बैरियर जैसे सभी महत्वपूर्ण एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
[video width="636" height="360" mp4="https://uttarakhandtehelka.in/wp-content/uploads/2025/12/Nanital-police.mp4"][/video]यह ऑपरेशन राजपत्रित अधिकारियों की सीधी निगरानी में हो रहा है। हर सेक्टर में सीनियर अफसर की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है, जबकि दरोगा स्तर की टीमें लगातार वाहन, व्यक्ति और सामान का सघन सत्यापन कर रही हैं। सुरक्षाकर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर और ऑटोमेटिक असलाहों से लैस किया गया है, ताकि हर संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की जा सके। पुलिस का ध्यान सत्यापन, अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर केंद्रित है। भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त और चौकसी मजबूत की गई है, जिससे पूरे हल्द्वानी क्षेत्र को शामली (शांत) में तब्दील किया जा सके।
यह भी पढ़ें: banbhulpura Railway अतिक्रमण: न्याय के सम्मान के लिए प्रशासन की अभूतपूर्व तैयारी
शांति और सद्भाव के लिए 'पीस कमेटी' की बैठक
बल प्रयोग से पहले नागरिकों के सहयोग और सद्भाव को प्राथमिकता देते हुए, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण 'पीस कमेटी' की बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय नागरिकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त करना था।
एसएसपी टीसी ने बनभूलपुरा के जागरूक नागरिकों की भूमिका की सराहना की और स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अनुपालन करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए सभी से मानवता और संयम के साथ सहयोग अपेक्षित है।
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी और अपील
पुलिस प्रशासन ने अफवाह और भ्रामक खबरों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।
नैनीताल पुलिस की स्पष्ट अपील है:
- भ्रामक व उकसाने वाली पोस्ट न तो स्वयं करें और न ही आगे (फॉरवर्ड) करें।
- अफवाह, भ्रामक खबर या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस द्वारा तुरंत और सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- नागरिकों से अपील है कि वे मोहल्लों और परिवारों तक केवल स्पष्ट एवं सही जानकारी पहुँचाएँ, जिससे अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।
एसएसपी ने नागरिकों से अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर सामूहिक निगरानी रखने की अपील की है, ताकि किसी भी विघटनकारी प्रयास को समय रहते विफल किया जा सके। पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने और चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखकर सहयोग करने की अपील की है।
---समाप्त---