देहरादून। उत्तराखंड में शराब पीने वालों को 15 दिसंबर से एक और झटका लगने वाला है। अब कंट्री मेड देसी दारू के पव्वे पर 10 रु. और बोतल पर 50 रु. का इज़ाफ़ा होगा। वहीं, विदेश से आने वाली अंग्रेज़ी शराब की बोतलों के दाम 100 रु. तक बढ़ जाएंगे।

​राज्य सरकार ने अपनी आबकारी नीति 2025-26 में बड़ा संशोधन करते हुए एक्साइज़ ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) पर 11 फ़ीसदी वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) फिर से लागू किया जाएगा। इस फ़ैसले के बाद राज्य में शराब की कीमतें प्रति बोतल 50 से लेकर 100 रु. तक बढ़ जाएंगी।

shubh

​आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि शासनादेश मिलने के बाद संशोधित दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए टाइम-लाइन तय की गई है। इसके लिए विभाग को अनुरोध भी मिला था कि उन्हें एक हफ़्ते का समय दिया जाए, जिसके तहत नई दरों को लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है।


Advertisement

​उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की नीति बनाते समय एक्साइज़ ड्यूटी से वैट को हटा दिया था, तब विभाग का कहना था कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में एक्साइज़ ड्यूटी पर वैट नहीं लगता है। उत्तराखंड की नीति को अन्य राज्यों के मुक़ाबले प्रतिस्पर्धी बनाने और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए यह क़दम उठाया गया था। वहीं, विदेश से आने वाली अंग्रेज़ी शराब की बोतलों के दाम 100 रु. तक बढ़ जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड में आस-पास के राज्य हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुक़ाबले पहले से शराब के दाम ज़्यादा हैं।

---समाप्त---