मुम्बई (Uttarakhand Tehelka)। बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के Breach Candy Hospital से डिसचार्ज कर दिया गया है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें हाल ही में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। देशभर से फैंस उनकी सेहत के लिए लगातार दुआ कर रहे थे और उनके Breach Candy Hospital से डिसचार्ज होने की खबर उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।

Breach Candy Hospital के डॉक्टर ने बताया धर्मेंद्र की हेल्थ का हाल
धर्मेंद्र का इलाज कर रहे Breach Candy Hospital के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, "धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे के करीब Breach Candy Hospital से डिसचार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज घर पर चलता रहेगा क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया है।" धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने पहले ही बताया था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार है, वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से निजता बनाए रखने का आग्रह किया था।
झूठी खबर पर परिवार का फूटा गुस्सा: मीडिया ने फैलाई थी निधन की अफवाह
इससे पहले, मंगलवार सुबह कई नामी मीडिया पोर्टल्स और चैनलों द्वारा लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर तेजी से फैलाई गई थी। इन निराधार अफवाहों के बाद बॉलीवुड जगत और उनके करोड़ों फैंस में अफरा-तफरी मच गई थी, जिससे परिवार को एक अतिरिक्त भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ा। इस गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता पर धर्मेंद्र के परिवार ने कड़ा रुख अपनाया।
धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "जो हो रहा है वो क्षमा के काबिल नहीं है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज करवा रहे हैं और ठीक हो रहे हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है, कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें।"
बेटी ईशा देओल ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा, "मीडिया बहुत जल्दी में हैं और फेक न्यूज फैलाने में तेज चल रहा है। मेरे पिता का अब भी इलाज चल रहा है। हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि कृपया फिलहाल के लिए हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। बाकी मेरे पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों आप सभी को दिल से धन्यवाद।" परिवार के इन बयानों के बाद ही फैंस को पता चला कि उनके 'ही-मैन' बिल्कुल ठीक हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
यह भी पढ़ें: NIA जाँच का फोकस नेटवर्क और फंडिंग, दिल्ली ब्लास्ट Planned Suicide Attack नहीं
Breach Candy Hospital के बाहर बढ़ी थी हलचल
बीती रात, धर्मेंद्र से मिलने के लिए बॉलीवुड हस्तियों का आना-जाना लगा रहा। उनके बेटे बॉबी देओल, सनी देओल और पोते (करण और राजवीर) को भी हॉस्पिटल से वापस लौटते देखा गया था। उनके चेहरों के हावभाव फैंस की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। लेकिन अब एक्टर को से डिसचार्ज किया जाना उनके परिवार और फैंस के लिए यकीनन एक बड़ी राहत की खबर है।
धर्मेंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें एक एम्बुलेंस को Breach Candy Hospital से बाहर आते देखा जा सकता है। बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अद्वितीय रहा है और उनके जल्द ही पूरी तरह से ठीक होने की दुआएं की जा रही हैं।
इस बीच देश के कुछ बड़े मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबर चलाकत बेहद निराशाजनक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत कर डाली थी। मंगलवार सुबह (11 नवंबर, 2025) जब धर्मेंद्र Breach Candy Hospital में इलाज करवा रहे थे, तब देश के कई बड़े मीडिया चैनलों ने उनकी मौत की झूठी खबर न केवल चलाई, बल्कि उन्हें श्रद्धांजलि भी दे डाली थी।
किन मीडिया चैनलों ने फैलाई थी अफवाह?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर सबसे पहले जिन प्रमुख मीडिया संस्थानों के सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट्स पर आई थी, उनमें निम्न नाम शामिल थे:
- आज तक (Aaj Tak) / इंडिया टुडे (India Today): इन चैनलों ने दावा किया कि अभिनेता धर्मेंद्र का निधन मुंबई के Breach Candy Hospital में हो गया है और उनकी टीम ने खबर की पुष्टि की है।
- एबीपी न्यूज़ (ABP News): इन्होंने भी दावा किया कि 89 साल की उम्र में अभिनेता धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली।
- इसके अलावा, ज़ी बिज़नेस, बिज़नेस स्टैंडर्ड, आउटलुक, हिंदुस्तान टाइम्स जैसे कुछ अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पोर्टल्स ने भी शुरुआती तौर पर ऐसी खबरें प्रकाशित की थीं।
श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल थे नामी हस्तियां
मीडिया की इस जल्दबाजी और झूठी खबर के कारण कई फिल्मी हस्तियां और यहां तक कि राजनेता भी भ्रमित हो गए। गीतकार जावेद अख्तर और कुछ अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किए, जिन्हें बाद में परिवार द्वारा खंडन किए जाने पर डिलीट कर दिया गया।
वहीं परिवार के हस्तक्षेप के बाद, इन सभी चैनलों ने या तो अपनी पोस्ट डिलीट कर दिए या खबर को अपडेट किया, लेकिन इस घटना ने मीडिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।