अमृतसर, (उत्तराखण्ड तहलका): मंगलवार सुबह Amritsar बस अड्डे पर मक्खन सिंह नामक युवक की गोली मारकर की गई। हत्या ने पंजाब में गैंगवार की आशंकाओं को एक बार फिर बढ़ा दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद अब एक घनशामपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस हत्या की कथित जिम्मेदारी ली है, जिसमें इस घटना को सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला बताया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में बदला लेने का दावा

​वायरल हो रही इस पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में लिखा है:

जिम्मेदारी लेने वाले: "Amritsar बस स्टैंड पर मक्खन की हत्या की जिम्मेदारी मैं डोनी बल्ल, अमर खब्बे, प्रभ दासूवाल, मोहब्बत रंधावा और कौशल चौधरी लेते हैं।" ​हत्या का कारण: पोस्ट में मृतक मक्खन सिंह पर आरोप लगाया गया है कि वह गैंगस्टर जग्गू का खास आदमी था। ​मूसेवाला केस में संलिप्तता का आरोप: यह दावा किया गया है कि मक्खन सिंह ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों मनदीप तूफान और मनी को पनाह दी थी और उनके हथियार अपने पास रखता था। धर्मा और मूसेवाला का बदला: पोस्ट में कहा गया है, "आज हमने अपने भाई धर्मे और सिद्धू मूसेवाला का बदला ले लिया है।" ​आगे की चेतावनी: पोस्ट में उन लोगों को भी चेतावनी दी गई है जिन्होंने हमलावरों को गाड़ियां मुहैया कराई थीं। Terror Module

मंगलवार सुबह हुई वारदात

​यह खूनी वारदात मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे Amritsar बस अड्डे पर हुई।


Advertisement
मृतक की पहचान: मृतक की पहचान मक्खन सिंह, निवासी गांव घनशामपुरा, मेहता (अमृतसर) के रूप में हुई है, जो बस अड्डे पर बस चेकर के रूप में काम करता था। यह भी पढ़ें: Alleged Terror Link का आरोप: पंजाब पुलिस ने हत्यारोपी को ‘प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा’ बतायाहमले का तरीका: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन हमलावर वहां पहुंचे और मक्खन सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।मौके पर मौत: घटनास्थल पर करीब आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे बस अड्डे पर दहशत फैल गई। मक्खन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

​Amritsar पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैंगवार के इस एंगल की पुष्टि के लिए सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और इसमें नामित किए गए व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।

---समाप्त---