कानपुर  (Uttarakhand Tehelka)। उत्तर प्रदेश (UP) में एक बड़े Terror Module के गहरे लिंक सामने आए हैं, जिसका सीधा संबंध दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट से है। इस मॉड्यूल में उच्च शिक्षित डॉक्टरों की संलिप्तता ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस पूरे नेटवर्क के खुलासे की शुरुआत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हुई गिरफ्तारी से हुई थी। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस Terror Module के कई प्रमुख संदिग्ध – जिनमें डॉ. आदिल, डॉ. शाहीन सिद्दीकी, डॉ. परवेज और डॉ. मोहम्मद आरिफ शामिल हैं – सीधे तौर पर यूपी के विभिन्न शहरों से जुड़े हुए हैं।

Terror Module के खौफनाक इरादे: LTTE की तर्ज पर महिला विंग

​जांच एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी के इरादे बेहद खतरनाक थे। वह श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे (LTTE) की तर्ज पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की महिला विंग 'जमात-उल-मोमिनात' को भारत में खड़ा करने की योजना में लगी हुई थी। शाहीन LTTE से सम्बंधित लेख भी पढ़ चुकी थी और उसे हार्ड कोर रेडिकलाइज्ड माना जा रहा है। उसकी साजिश थी कि दिखावे के लिए दवाखाना खोलकर मुस्लिम लड़कियों को जिहाद की ओर धकेले। वह गरीब लड़कियों को शिकार बनाकर उनके नाम पर टेरर फंडिंग ले रही थी और इसके लिए रिक्रूट सेंटर के तौर पर एक तहखाना भी बनाना चाहती थी।

Shubh

​यूपी में पहली गिरफ्तारी: सहारनपुर से डॉक्टर आदिल अहमद राठेर

​इस पूरे आतंकी नेटवर्क के भंडाफोड़ की शुरुआत 6 नवंबर को तब हुई, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से डॉ. आदिल अहमद राठेर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया।


Advertisement
  • मूल अपराध: आदिल की गिरफ्तारी सबसे पहले श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में हुई थी।
  • यूपी कनेक्शन: वह सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था।
  • खुलासे का स्रोत: गिरफ्तारी के बाद, डॉ. आदिल अहमद राठेर ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने 4 अक्टूबर को सहारनपुर में डॉ. रुकैया से शादी की थी और दिल्ली बम धमाकों और जैश-ए-मोहम्मद की पूरी साजिश उसी शादी समारोह में रची गई थी। इसी खुलासे ने फरीदाबाद के "डॉक्टर मॉड्यूल" को बेनकाब किया।

​यूपी से जुड़े Terror Module के मुख्य आरोपी:

  • डॉक्टर आदिल अहमद राठेर (सहारनपुर): JeM का सदस्य, उसकी गिरफ्तारी से मॉड्यूल का खुलासा हुआ।
  • डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी (लखनऊ): आतंकी महिला विंग की प्रमुख, लखनऊ से गिरफ्तार, उसकी कार से AK-47 बरामद हुई।
  • डॉक्टर परवेज (लखनऊ): डॉ. शाहीन का भाई, मॉड्यूल के लॉजिस्टिक्स में संदिग्ध।
  • डॉक्टर मोहम्मद आरिफ (कानपुर): कार्डियोलॉजी छात्र, डॉ. शाहीन से संपर्क के कारण हिरासत में।

Terror Module और डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी: आतंकी महिला विंग प्रमुख

डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी को इस Terror Module का सबसे प्रमुख चेहरा माना जाता है, जिसे लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। जाँच एजेंसियों के अनुसार, शाहीन को भारत में आतंकी महिला विंग का प्रमुख बनाया गया था।

  • उच्च संपर्क: वह जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर की बहन सादिया अज़हर के सीधे संपर्क में थी और उन्हें पाकिस्तान से फंडिंग भी मिल रही थी। सादिया ने ही अपने पति की मौत के बाद महिला आतंकवादी शाखा 'जमात-उल-मोमिनात' बनाई थी, जिससे शाहीन जुड़ी थी।
  • रिक्रूटमेंट प्लान: आतंकी ट्रेनिंग के लिए डॉक्टर शाहीन सीक्रेट जगह ढूंढ रही थी और रिक्रूट-कमांड सेंटर के लिए वह यूपी के सहारनपुर और हापुड़ में जगह की तलाश कर रही थी।

Terror Module में मौलवी इरफ़ान का किरदार

​कश्मीर में मौलवी इरफ़ान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने ही डॉक्टरों का ब्रेनवॉश किया और उन्हें फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय में डॉ. शाहीन सिद्दीकी के पास भेजा। जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर उसने दिल्ली को दहलाने के लिए यह "डॉक्टर मॉड्यूल" बनाया।

यह भी पढ़ें: लाल किला विस्फोट: DNA ने किया डॉ. उमर नबी के ‘Fidayeen’ हमले का खुलासा

​साजिश के तहत, लखनऊ के डॉ. शाहीन ने पुलवामा के डॉ. मुज़म्मिल और डॉ. उमर को अल फलाह विश्वविद्यालय बुलाया। मुज़म्मिल और उमर ने मिलकर ही दिल्ली विस्फोट को अंजाम दिया। पुलिस ने इस बड़ी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।

Terror Module​ का एक और संदिग्ध डॉक्टर गिरफ्तार, लखनऊ से डॉ. परवेज हिरासत में

डॉ. मोहम्मद आरिफ को ATS ने कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज से हिरासत में लिया। वहीं, डॉक्टर शाहीन के भाई डॉक्टर परवेज को जाँच एजेंसी फरीदाबाद-दिल्ली ले गई है। जाँच एजेंसी उसके लखनऊ स्थित घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फ़ोन और हार्ड डिस्क को खंगाल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस Terror Module को लेकर और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

---समाप्त---