हल्द्वानी/नैनीताल। ​दिनांक 10 दिसंबर को बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण संबंधी मा. सर्वोच्च न्यायालय में निर्णय तिथि होने के कारण जनपद नैनीताल, हल्द्वानी शहर और बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक विशेष यातायात/डायवर्जन प्लान और जीरो जोन लागू रहेगा।

नैनीताल पुलिस ने​ यात्रियों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए नीचे दिए गए डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन करें।

​भारी माल वाहक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध (जनपद नैनीताल)

  • समय: 10.12.2025 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक।
  • प्रतिबंध: संपूर्ण नैनीताल जनपद में समस्त प्रकार के भारी माल वाहक (अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को छोड़कर) वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
  • कार्रवाई: समस्त वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

​पर्वतीय जनपदों को जाने वाले वाहनों हेतु डाइवर्जन प्लान

  • रामपुर/रुद्रपुर से आने वाले:
    • ​ये वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से डायवर्ट होंगे।
    • ​वे NH 109 (नया बायपास) होते हुए पंतनगर से नगला तिराहा होते हुए किच्छा से सितारगंज से खटीमा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • बरेली/किच्छा रोड से आने वाले:
    • ​समस्त प्रकार के वाहन किच्छा से सितारगंज होते हुए खटीमा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
    • नोट: किसी भी प्रकार का वाहन नगला तिराहा से जनपद नैनीताल सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
  • सितारगंज/चोरगलिया रोड से आने वाले:
    • ​समस्त प्रकार के वाहन सितारगंज से खटीमा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
    • नोट: किसी भी प्रकार का वाहन चोरगलिया से जनपद सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
  • काशीपुर/बाजपुर से आने वाले:
    • ​ये वाहन रुद्रपुर होते हुए किच्छा से सितारगंज होते हुए खटीमा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पर्वतीय जनपदों से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले:
    • ​समस्त प्रकार के वाहन वाया चंपावत होते हुए टनकपुर रोड का प्रयोग करेंगे।
    • नोट: कोई भी वाहन जनपद नैनीताल में प्रवेश नहीं करेगा।
shubh

​शहर हल्द्वानी का यातायात/डाइवर्जन प्लान

​1. मैदानी क्षेत्रों से नैनीताल/पर्वतीय क्षेत्रों की ओर

  • रामपुर रोड से:
    • ​गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
    • अथवा: देवलचौड़ तिराहा से डायवर्ट होकर छड़ैल चौराहा से सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा होते हुए लालढांठ तिराहा से पंचक्की रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • बरेली रोड से:
    • ​तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
    • अथवा: गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर FTI तिराहा से ITI तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से पंचक्की तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • रामनगर/बाजपुर से:
    • ​नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
    • अथवा: ऊंचापुल चौराहा/लालढांठ तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा होते हुए कॉल्टेक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

​2. पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी शहर की ओर


Advertisement
  • नैनीताल से:
    • ​रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
    • अथवा: नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • कैंचीधाम/भवाली से:
    • ​भवाली तिराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलिकोट से होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • मुक्तेश्वर/भीमताल से:
    • ​खुटानी बैंड भीमताल से डायवर्ट होकर भवाली मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलिकोट से होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

​3. काठगोदाम से हल्द्वानी शहर की ओर

  • मार्ग 1: कॉल्टेक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पंचक्की तिराहा से लालढांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • मार्ग 2: महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए पानी की टंकी से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

​बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत यातायात (जीरो जोन)

​बनभूलपुरा क्षेत्र में निम्नलिखित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा:

    • ​गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा की ओर।
    • ​रेलवे स्टेशन तिराहा / ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर।
    • ​मंगलपड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर।
    • ​तिकोनिया चौराहा / एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा / प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा की ओर।
    • ​इन्द्रानगर फाटक से मण्डी गेट की ओर व मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक की ओर।

वैकल्पिक मार्ग: उक्त रूट से आवागमन करने वाले वाहन वाया तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए अपना आवागमन करना सुनिश्चित करेंगे।

---समाप्त---