TMC विधायक के बयान का समर्थन
सांसद बर्क ने पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक हुमायूं कबीर के उस बयान का खुला समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने बंगाल में बाबरी मस्जिद फिर से बनाने का ऐलान किया था। सपा सांसद ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, "मस्जिद अल्लाह का घर होती है। जहाँ मस्जिद की ज़रूरत हो वहाँ मस्जिद बननी चाहिए।" उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।