समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बिलासपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। फैसले की सूचना मिलते ही सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद हसन खां के भट्टी टोला स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर अदालत के निर्णय पर खुशी जाहिर की।

​आवास पर पहुंचे सपा कार्यकर्ता

​अदालत से राहत मिलने की खबर फैलते ही बिलासपुर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मद हसन खां के आवास पर जुटने लगे थे। पूर्व चेयरमैन ने सभी का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के इस फैसले से पूरे क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भर गया है और सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

​जल्द साथ आने की उम्मीद


Advertisement

​मोहम्मद हसन खां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजम खान और उनके परिवार को न्याय मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही अब्दुल्ला आजम खान जल्द रिहा होकर अपने समर्थकों के बीच लौटेंगे। उनके इस बयान पर आवास पर मौजूद समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।

​स्थानीय सपा नेता रहे मौजूद

​मिठाई वितरण और जश्न के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से जफर सुखनेन, अंसार खां, मुराद खां, जैद हसन खां और अली हसन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व पालिका चेयरमैन के साथ मिलकर फैसले का स्वागत किया।

​पैन कार्ड मामले में फौरी राहत

​यह पूरा घटनाक्रम अब्दुल्ला आजम खान के कथित दो पैन कार्ड से जुड़े मुकदमे में हाईकोर्ट द्वारा सजा निलंबित किए जाने और दोनों नेताओं की जमानत याचिका मंजूर होने के बाद सामने आया है। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकल पीठ ने दोनों को यह फौरी राहत दी है।

---समाप्त---