(उत्तराखण्ड तहलका): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ दर बढ़ाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बन्द नहीं करता है तो वो बहुत भारी टैरिफ चुकाएंगे।' बुधवार को ही ट्रंप ने ओवल ऑफिस से दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी तेल की खरीद को बंद करने का आश्वासन दिया है। जबकि विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच इस बात को लेकर हुई बातचीत की जानकारी होने से इनकार किया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'वह (मोदी) मेरे मित्र हैं, हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, हम उनके द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने से खुश नहीं थे, क्योंकि इससे रूस को यह बेतुका युद्ध जारी रखने का मौका मिल रहा है। इस युद्ध में उन्होंने (यूक्रेन) लाखों लोगों को खो दिया।' यह भी पढ़ें: अमेरिका में फिर से एक भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है और (मोदी) ने आज मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बड़ा कदम है। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा।'  

---समाप्त---