काबुल (उत्तराखण्ड तहलका): पिछले सात दिन से चल रहे संघर्ष को लेकर Pakistan और Afghanistan के बीच 48 घंटे के सीजफायर पर सहमति बनी थी। लेकिन पाकिस्तान ने अपनी फितरत दिखाते हुए शुक्रवार रात में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए Afghanistan पर एयर स्ट्राइक कर दी है। जिससे Pakistan-Afghanistan सीमा पर स्थित अरगुन और बरमल जिलों में कई घरों को नुकसान हुआ हैं। तालिबान का कहना है कि डूरंड लाइन से सटे इलाकों में हमले किए गए हैं। तालिबान का आरोप है कि Pakistan ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एयर स्ट्राइक की है। काबुल ने दावा किया है कि हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। Afghanistan के लोकल टोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से इस खबर को चलाया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस हमले से सीमा से सटे इन दोनों इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि अब तालिबान भी Pakistan पर जवाबी हमले कर सकता है। pak की इस कार्रवाई को कल शुक्रवार को उत्तरी वज़ीरिस्तान में एक सैन्य शिविर पर हुए आत्मघाती हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें सात Pak सैनिक मारे गए थे और 13 अन्य घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें: अमेरिका में फिर से एक भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या Afghanistan और Pakistan के बीच इस तरह के हमले कोई नई बात नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से डूरंड लाइन विवाद चला आ रहा है। जिसे ब्रिटिश काल में भारत और Afghanistan के बीच खींचा गया था। जो दोनों देशों की पारंपरिक जमीन को बांटती है। लेकिन दोनों तरफ के पठान इसे कभी स्वीकार नहीं करते। इसी को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।

---समाप्त---