रामपुर/ तहलका न्यूज़: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों के लिए, प्रत्याशी और अधिवक्ता समाज के बीच संपर्क लगातार तेज़ हो गया है, जिसका लक्ष्य अधिक से अधिक मतों को अपने पक्ष में करना है।

इस दौरान तहलका न्यूज़ ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान प्रत्याशी जय नारायण पांडे से खास बातचीत की। पांडे ने बताया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा की तरह अधिवक्ता समाज की समस्याओं का त्वरित निराकरण और समाधान सुनिश्चित करना है।

shubh

उन्होंने कहा, "जिस प्रकार मैंने पहले भी बार काउंसिल में रहते हुए अधिवक्ता समाज की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया है, उसी प्रकार मैं आगे भी हर समस्या के सामने डटकर खड़ा रहूँगा।" उनकी सक्रिय चुनावी गति का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अब तक 30 से अधिक जिलों का दौरा कर चुके हैं।


Advertisement

​पांडे के समर्थक अधिवक्ता विनय शर्मा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पिछले कई वर्षों से अधिवक्ता समाज की हर समस्या का पुरजोर तरीके से समाधान कराती आई है। शर्मा ने विश्वास दिलाया कि यदि वे इस बार चुनाव में विजयी होते हैं, तो उनकी मुख्य कार्ययोजनाएँ ​अधिवक्ता समाज के लिए विभिन्न लाभान्वित करने वाली योजनाएं लागू कराना, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को कड़ाई से लागू कराना और अधिवक्ताओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करवाना।

​पांडे और उनके समर्थकों का दावा है कि उनका अनुभव और ज़मीनी कार्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सबसे मज़बूत आधार है।

---समाप्त---