रुद्रपुर। सोमवार को क्राइम मीटिंग के दौरान SSP मणिकांत मिश्रा ने लापरवाह पुलिस कर्मियों को चेतावनी देते हुए जिम्मेदारी से ड्यूटी का निर्वाह करने का पाठ पढाया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मी सम्मानित भी किया। उन्होंने पिछले माह में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों से अपराध नियंत्रण, जांच की गुणवत्ता और जनसंपर्क को मजबूत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं कार्य संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आगामी त्यौहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दृष्टिगत SSP ने कहा कि पुलिस को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करनी होगी। भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए गश्त, पिकेट एवं चेकिंग ड्यूटी बढ़ाई जाए। आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन दल को सतर्क रहने का निर्देश दिया। इस दौरान SSP ने निर्देश देते हुए कहा कि पटाखा बाजार केवल निर्धारित स्थानों पर लगवाए जाएं। त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। सोशल मीडिया और साइबर मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करते हुए अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। गुण्डा, गैंगस्टर, BNSS तथा पुलिस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाए। NBW/BW/सम्मन/नोटिसों की सौ प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए। साइबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर सुरक्षा पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई-चालान की कार्यवाही की जाए। लंबित विवेचनाएं, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं माल मुकदमाती का निस्तारण शीघ्र पूर्ण किया जाए। सभी पोर्टलों (सिटीजन पोर्टल, zeep Net, मिशन वात्सल्य, प्रतिबिम्ब ऐप, साइबर पोर्टल, सहयोग पोर्टल आदि) पर शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

---समाप्त---