उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं नई तैनाती की गई है। शासन सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों को अविलंब नवीन पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादले और नई तैनाती की पूरी सूची:

  • प्रमोद कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, देहरादून) से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, रुद्रपुर)
  • स्वतंत्र कुमार सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता सेक्टर, देहरादून) से अपर पुलिस अधीक्षक (देहात-2, देहरादून)
  • मनोज कत्याल: अपर पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी, नैनीताल) से उपसेनानायक (31वीं वाहिनी पी.ए.सी., रुद्रपुर)
  • उत्तम सिंह नेगी: अपर पुलिस अधीक्षक (ऊधमसिंहनगर) से अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता सेक्टर, देहरादून)
  • हरबन्स सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (अल्मोड़ा) से अपर पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी, नैनीताल)
  • शेखर चन्द्र सुयाल: अपर पुलिस अधीक्षक (देहात, हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (देहरादून नगर)
  • अनुषा बडोला: अपर पुलिस अधीक्षक (ए.टी.सी., हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर)
  • अमित कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक (नैनीताल) से अपर पुलिस अधीक्षक (टिहरी)
  • राजेश कुमार भट्ट: पुलिस अधीक्षक (सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, नैनीताल) से अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय)
  • मिथिलेश कुमार सिंह: उपसेनानायक (31वीं वाहिनी पी.ए.सी.) से पुलिस अधीक्षक (सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, नैनीताल)
  • अभय सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार ग्रामीण)
  • दीपक सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (टिहरी) से अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार नगर)

​शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना नवीन पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक कार्यालय को प्रेषित करें।


Advertisement
---समाप्त---