टांडा/रामपुर। स्कूल में लोहे की छड़ से झंडा फहराते समय छड़ के बिजली के तारों से हो जाने के कारण करंट लगने से चार छात्र झुलस गए।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना टांडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छितरिया जागीर के जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के लिए विद्यालय के स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा सहयोग किया जा रहा था। बताते हैं कि विद्यार्थी अजीम पुत्र नन्हे निवासी छीतरिया जागीर कक्षा 6, अर्श पुत्र हारून निवासी सहरिया लक्खा कक्षा 6, रफत पुत्र रफीक निवासी सहरिया लक्खा कक्षा 8, सैफ अली पुत्र इस्फाक निवासी सहरिया लक्खा कक्षा 7 के छात्रों द्वारा स्कूल में पड़ी लोहे की छड़ से झंडा बांधकर तैयार कर रहे थे। झंडे को खड़ा करते समय स्कूल की छत से गुजर रही विद्युत लाइन से लोहे की छड़ टच हो गई। जिससे उपरोक्त छात्र बिजली के करंट से झुलस गए। जिसमें बताया गया है कि अजीम पुत्र नन्हे निवासी छितरीया जागीर करंट से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अध्यापक और गांव के लोगों द्वारा जिला अस्पताल रामपुर में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। बालक की स्थिति सामान्य बताई जाती है।

---समाप्त---