केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को निर्विरोध रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही नगर के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल द्वारा रविवार को यह घोषणा किए जाने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।

​पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने रविवार शाम एक बयान जारी कर पंकज चौधरी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और सरल व्यक्तित्व निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। मित्तल ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा।

​भाजपा के नगराध्यक्ष अंगनलाल राजपूत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बाँटकर खुशी मनाई और बताया कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी का हर कार्यकर्ता हर्ष व्यक्त कर रहा है।

सोमवार को होगा बड़ा समारोह


Advertisement

​राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रविवार को लखनऊ में थे और देर रात तक उनके लौटने की संभावना है। नगराध्यक्ष अंगनलाल राजपूत ने बताया कि सोमवार सुबह उनके हाईवे स्थित कैंप कार्यालय पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र होकर नए प्रदेश अध्यक्ष बनने का जश्न मनाएँगे और सामूहिक रूप से अपनी खुशी का इजहार करेंगे।

​भाजपा नेत्री मधुबाला गुगलानी ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी में महिला शक्ति को और अधिक साहस व निष्ठा के साथ पार्टी हित में काम करने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान प्रशांत सक्सेना, ऋषभ भारद्वाज, सजल नायर, सौरभ सक्सेना, राजेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

​पंकज चौधरी की नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले गैर-यादव ओबीसी समुदाय (कुर्मी) को साधने की बीजेपी की महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

---समाप्त---