टांडा/रामपुर। आज़ादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका कार्यालय पर चेयरपर्सन साहिबा सरफराज ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर ईओ पुनीत कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी सरफराज आलम, सभासद महमूद अली नायक,नेता तस्लीम,एम सगीर,मोहम्मद तस्लीम, आसिफ अंसारी, मोहम्मद शफ़ीक़ और वरिष्ठ लिपिक धनीराम सैनी, लेखा लिपिक शुभम भारती सहित मोहम्मद माज़ आदि मौजूद रहे। सनराइज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मुनव्वर अली दानिश ने ध्वजारोहण किया और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तहसील में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम द्वारा तीन सरकारी विद्यालयों में बच्चों को स्टेशनरी का वितरण भी किया गया। शाम को कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पचौरी के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के युवाओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय हजरत नगर में प्रधानाध्यापक सईद रहमानी ने ध्वजारोहण किया।

---समाप्त---