बिलासपुर,हिप्र (उत्तराखण्ड तहलका) Himachal के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही निजी बस पर पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पूरी तरह मलवे के नीचे दब गई। खबर लिखे जाने तक बस के अंदर से अभी तक 18 शव निकाले गए हैं। जबकि दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला रहा है। घटना शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास की बताई जा रही है। बस में कुल 34 लोग सवार थे। घटना में चालक व परिचालक की भी मृत्यु होने की सूचना है। वहीं NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुँच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें Himachal के बिलासपुर स्थित एम्स लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गम्भीर रुप से घायलों को 50-50 रुपये की आर्थिक सहा यता की घोषणा की है। वहीं Himachal प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री शिमला से लगतार राहत व बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय द्रोपदी मरमू समेत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम रमेश आदि ने भी Himachal घटना पर दुख जताया है।

---समाप्त---