टांडा/रामपुर। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर स्थित कार्यालय का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर के व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य मुद्दा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जाने पर चर्चा हुई। बैठक में व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री कपिल आर्य एवं जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित नगर पालिकाध्यक्ष पति सरफराज आलम भी मौजूद रहे। उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए यह आश्वासन दिया की नगर पालिका परिषद द्वारा एक लाइन दुकानों के आगे खींची जाएगी। वहां तक दुकानदार अपनी दुकान को लगा सकते हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा नगर महामंत्री आशीष कुमार वर्मा को युवा व्यापार मंडल से पदोन्नत कर व्यापार मंडल की मैन बॉडी में नगर महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। जिसका सभी व्यापारियों ने मिलकर समर्थन किया एवं फूल माला पहनकर आशीष वर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर तहसील मंत्री हाजी शकील अहमद,जिला महामंत्री अब्दुल समद, नगर अध्यक्ष हाजी मुशर्रफ, युवा नगर अध्यक्ष सलीम कसगर, तहसील मंत्री तस्लीम अहमद एवं अब्दुल रशीद आदि मौजूद रहे।

---समाप्त---