अमेरिका में फिर से भारतीय मूल के एक व्यक्ति की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले एक माह में यह दूसरा मौका है जब इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पूर्व भी एक अपराधी युवक द्वारा मां बेटे के सामने ही भारतीय मूल के एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बाद में हत्यारे ने मृतक के सिर पर फुटबाल की तरह किक मारी गई थी। मीडिया रिपोर्टस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के पेंसलवेनिया राज्य के पिट्सबर्ग शहर में एक भारतीय मूल के होटल संचालक की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब वह होटल पार्किंग स्थल पर चल रहे विवाद का जायजा लेने होटल से बाहर निकले थे। मृतक की पहचान 51 साल के राकेश एहागबन के तौर पर हुई है। जो रॉबिन्सन टाउनशिप में होटल का संचालन करते थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें स्टेनली यूजीन वेस्ट (37) नाम के शूटर ने गोली मार दी। राकेश ने स्टेनली से पूछा था कि क्या तुम ठीक हो दोस्त और इतना सुनने के बाद ही उसने राकेश को गोली मार दी।

---समाप्त---