9वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Rapid
Summary
9वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Oct 06, 2025 Harvinder Sidhu | उत्तराखण्ड तहलका,
नैनीताल। नगर में किशोरी के मां बनने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
किशोरी नैनीताल के ही एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। पुलिस के अनुसार किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे लेकर बी डी अस्पताल पहुंचे थे। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उसे गर्भवती पाया।
जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पूछताछ में अल्मोड़ा निवासी सूरज पर किशोरी से सम्बंध बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक करीब तीन वर्ष पूर्व काम की तलाश में यहां आया था। उसकी फेसबुक के जरिये किशोरी से दोस्ती हो गई थी। किशोरी की मां घरों में तो पिता होटल में काम कर अपना परिवार पालते हैं। किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। इस घटना के बाद मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ---समाप्त---
Share this post:
नोट: ख़बरों और विज्ञापनों से सम्बन्धित समस्त वादों का निस्तारण उधम सिंह नगर न्यायालय के
अधीन होगा!
यह खबर/सामग्री प्रधान संपादक हरविंदर सिद्धू द्वारा संपादित (एडिट) की गई है।
परिचय:
हरविंदर सिद्धू 'उत्तराखंड तहलका' के प्रधान संपादक हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। वह राजनीति और अपराध (क्राइम) की गहन और विश्वसनीय रिपोर्टिंग में एक लंबा अनुभव और विशेषज्ञता रखते हैं।