नई दिल्ली। Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो द्वारा दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस याचिका में सोनम वांगचुक की लेह में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हालिया हिंसा को लेकर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता गीतांजलि जे. अंगमो ने याचिका में अपने पति Sonam Wangchuk की तत्काल रिहाई की मांग की है। आज होने वाली पहली सुनवाई में याचिका पर जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच सुनवाई करेगी। बता दें कि पिछले महीने लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 लोग घायल हो गए थे। मामले में लेह पुलिस ने पर्यावरण विद सोनम वांगचुक को दोषी मानते हुए उन पर एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर राजस्थान की जोधपुर जेल भेज दिया था।

---समाप्त---