रुद्रपुर (उत्तराखण्ड तहलका): एएनके इंटर कालेज गूलरभोज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के नेतृत्व मे अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें डिफेंस चीफ काउंसिल मोहम्मद मिराज, पैनल अधिवकता राकेश कुमार सुखीजा एवं प्राविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी मीना कुवंर सिंह, SDRF टीम द्वारा विद्यार्थीयों को आपदा बचाओ की जानकारी दी। जिसमें सचिव द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओ के अनतर्राष्ट्रीय आपदा दिवस पर आपदा बचाव, नशे के दुष परिणामों, शिक्षा एवं विभिन योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निकलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओ की जानकारी व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें: अमेरिका में फिर से एक भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओ शिक्षकगण व कर्मचारीगण के जिला उधम सिंह नगर की SDRF की टीम के द्वारा आपदा प्रबन्धन एवं बचाव के सम्बन्ध में परिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे SDRF के टीम के सदस्य हेड कॉस्टेबल सुरेश बहुगुणा, कॉस्टेबल प्रकाश महेता, कॉस्टेबल रोहित परिहार, पैरामोडिक्स नीरज पंत, होमगार्ड अरूण कुमार, भूपेन्द्र कन्याल अरविन्द भण्डारी द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

---समाप्त---