ऊधमसिंह नगर जिले के पुलिस महकमे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। उन्होंने जिले में तैनात कुल 36 उपनिरीक्षकों को नई जगहों पर भेजा है। इस सूची में पुरुष उपनिरीक्षकों के साथ महिला उपनिरीक्षक भी शामिल हैं। अलग-अलग कोतवालियों और थानों में काम कर रहे पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं और कई चौकियों के प्रभार में फेरबदल हुआ है।

​आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को द्वितीय कोतवाली रुद्रपुर और चौकी रमपुरा के प्रभार से हटाकर पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल में भेजा गया है। अशोक कुमार कांडपाल को चौकी झनकट कोतवाली खटीमा से कोतवाली आईटीआई और राजेंद्र प्रसाद को चौकी सूत मिल जसपुर से कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनाती मिली है। वहीं उपनिरीक्षक अशोक कुमार को कोतवाली पंतनगर से चौकी टांडा उज्जैन काशीपुर भेजा गया है।

​नवीन बुधानी को कोतवाली काशीपुर से कोतवाली किच्छा और मुकेश मिश्रा को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली आईटीआई स्थानांतरित किया गया है। प्रदीप भट्ट को थाना दिनेशपुर से चौकी सूत मिल जसपुर का प्रभारी बनाया गया है। मोहन चंद्र जोशी को कोतवाली रुद्रपुर से चौकी प्रतापपुर काशीपुर, लोकेश रावत को थाना दिनेशपुर से कोतवाली बाजपुर और धीरज लाल वर्मा को चौकी बरा थाना पुलभट्टा से कोतवाली बाजपुर भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक दिनेश रावत को कोतवाली पंतनगर से कोतवाली बाजपुर तथा किशोर पंत को चौकी मझोला कोतवाली खटीमा से कोतवाली जसपुर भेजा गया है।

​धीरज टम्टा को कोतवाली रुद्रपुर से चौकी झनकट कोतवाली खटीमा का प्रभारी बनाया गया है। विजय सिंह बोहरा को कोतवाली खटीमा से चौकी बाजार कोतवाली रुद्रपुर और नवीन चंद्र जोशी को चौकी मंडी कोतवाली कुंडा से चौकी आदर्श कॉलोनी कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया है। हरविंदर सिंह को कोतवाली आईटीआई से चौकी बरा थाना पुलभट्टा और संदीप शर्मा को चौकी बाजार कोतवाली रुद्रपुर से चौकी दरऊ कोतवाली किच्छा स्थानांतरित किया गया है। संजय विश्वकर्मा को कोतवाली नानकमत्ता से चौकी शक्तिफार्म कोतवाली सितारगंज का प्रभारी बनाया गया है।


Advertisement

​मनोज कुमार सिंह को कोतवाली किच्छा से कोतवाली खटीमा और मनोज कुमार को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली काशीपुर भेजा गया है। जगदीश तिवारी को चौकी शक्तिफार्म कोतवाली सितारगंज से कोतवाली काशीपुर तथा सुरेंद्र बिष्ट को चौकी सुल्तानपुर पट्टी कोतवाली बाजपुर से कोतवाली खटीमा भेजा गया है। धीरेंद्र परिहार और कैलाश नगरकोटी को कोतवाली बाजपुर से थाना दिनेशपुर, हरीश महर को थाना केलाखेड़ा से कोतवाली नानकमत्ता और कंचन पलड़िया को कोतवाली काशीपुर से थाना झनकइया भेजा गया है। देवेंद्र मनराल को कोतवाली बाजपुर से कोतवाली रुद्रपुर, हरीश राम आर्य को कोतवाली जसपुर से थाना पुलभट्टा और देवेंद्र सामंत को कोतवाली काशीपुर से कोतवाली ट्रांजिट कैंप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

​महिला उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी बदलाव करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बबीता टम्टा को कोतवाली सितारगंज से कोतवाली नानकमत्ता भेजा है। रुचिका चौहान को कोतवाली जसपुर से कोतवाली काशीपुर और कुसुम रावत को कोतवाली बाजपुर से कोतवाली पंतनगर स्थानांतरित किया गया है। नीलम मेहता को कोतवाली   से कोतवाली कुंडा तथा संतोषी नेगी को कोतवाली खटीमा से कोतवाली सितारगंज भेजा गया है। भूमिका पांडेय को कोतवाली कुंडा से कोतवाली बाजपुर और प्रियंका टम्टा को कोतवाली बाजपुर से कोतवाली जसपुर में नई तैनाती दी गई है।

---समाप्त---