किच्छा, 20 नवंबर। सिख धर्म के संस्थापक साहिब श्री गुरु नानक साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर किच्छा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा किच्छा तथा अमृत प्रचार संगत किच्छा के सहयोग से होने वाले इन आयोजनों की तैयारियां जारी हैं।

21 नवंबर को होगा ​शुकराना गुरमति समागम

कमेटी अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह मंड अमृत प्रचार संगत किच्छा की ओर से 21 नवंबर 2026, शनिवार को शुकराना गुरमति समागम आयोजित किया जा रहा है। यह समागम गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। आयोजकों ने संगत से समय पर पहुंचकर हाजिरी भरने और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगवाई में निकलेगा नगर कीर्तन


Advertisement

​प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिफत सालाह प्रभात फेरी 4 नवंबर 2026 से शुरू हुई है, जो 22 नवंबर 2026 तक निकाली जाएगी। इसके बाद 23 नवंबर 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा से महान नगर कीर्तन प्रारंभ होगा।

​महान नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और पंज प्यारों की अगुवाई रहेगी। इस दौरान शबदी जत्थे, ऐतिहासिक व उपदेशात्मक झांकियां, गतका पार्टियां तथा लिटरेचर बांटने वाले जत्थे शामिल होंगे। नगर कीर्तन के वापस पहुंचने के बाद पुरानी गल्ला मंडी में गतका, आतिशबाजी और धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिसके बाद गुरु का लंगर बरतेगा।

​24 नवंबर को सजेगा मुख्य दीवान

​महान नगर कीर्तन के बाद 24 नवंबर 2026, मंगलवार को सुबह 8:30 बजे अखंड पाठ साहिब जी का भोग पड़ेगा। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे तक गुरमति समागम होगा और गुरु का लंगर चलेगा।

​अगले दिन 25 नवंबर 2026, बुधवार को शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक मुख्य समागम दीवान सजाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रमों में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे और प्रचारक पहुंचेंगे तथा संगत से हर कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

---समाप्त---