देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 25 नवंबर 2026 को प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 के आदेश में शामिल 10 आईएएस अधिकारियों तथा गृह अनुभाग-01 के आदेश में शामिल 18 आईपीएस अधिकारियों को मिलाकर कुल 10 आईएएस और 18 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती के आदेश जारी हुए हैं।

​उधम सिंह नगर की कमान एक बार फिर मणिकांत मिश्रा के हाथ

​उत्तराखंड शासन द्वारा जारी नवीनतम प्रशासनिक फेरबदल के तहत, 2015 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर उधम सिंह नगर जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे पुलिस अधीक्षक अभिसूचना (SP Intelligence) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

​उधम सिंह नगर में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान मणिकांत मिश्रा अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति अभियान और सख्त कानून-व्यवस्था के लिए जाने जाते रहे हैं। जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होने के कारण, उनकी इस वापसी से क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

​प्रशासनिक महकमे में हुए बदलाव

​कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 के आदेश के अनुसार लालरिन लियाना फैनई (IAS-1997) को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप जावलकर (IAS-2003) को सचिव वित्त विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS-2005) को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग से हटाकर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया है। बृजेश कुमार संत (IAS-2006) को सचिव औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन से अवमुक्त कर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Advertisement

​डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS-2007) को सचिव औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक खनन का पद दिया गया है। युगल किशोर पंत (IAS-2009) को सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है। रंजना राजगुरू (IAS-2010) को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से हटाकर सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सिन्हा (IPS-1997) को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण से अवमुक्त किया गया है। रीना जोशी (IAS-2013) को अपर सचिव श्रम विभाग बनाया गया है। वहीं, विनीत कुमार (IAS-2013) को अपर सचिव श्रम विभाग से हटाकर अपर सचिव जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अपर निदेशक सहित अन्य दायित्वों से जोड़ा गया है।

​पुलिस महकमे में 17 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

​गृह अनुभाग-01 से सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से जारी आदेश के तहत 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और सभी को अविलंब कार्यभार ग्रहण कर प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

​इस क्रम में मंजूनाथ टी.सी. को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से हटाकर सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पी.ए.सी. रुद्रपुर से सेनानायक आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव भेजा गया है। मणिकान्त मिश्रा पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर बने हैं। अमित श्रीवास्तव-I को पुलिस अधीक्षक सी०आई०डी० सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से हटाकर सेनानायक आई.आर.बी. द्वितीय नियुक्त किया गया है।

​अमित श्रीवास्तव-II को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक चमोली भेजा गया है। देवेन्द्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पी.ए.सी. रुद्रपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एस.डी.आर.एफ. से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल नियुक्त किया गया है। विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक आई.आर.बी. द्वितीय से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुम्भार को पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से हटाकर सेनानायक एस.डी.आर.एफ. बनाया गया है।

​सर्वेश पंवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। जितेन्द्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। हरीश वर्मा को सेनानायक आई.आर.बी. प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पी.ए.सी. रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। शाहजहाँ जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस और जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर तैनात किया गया है।

---समाप्त---