रामपुर। जनपद की थाना भोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को करीब 02 किलो 760 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना भोट पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चार व्यक्ति दो मोटर साइकिलों से ग्राम पजाबा की ओर से रायपुर होकर खूंटाखेड़ा तिराहे की ओर आने वाले हैं। जिनके पास भारी मात्रा में नाजायज चरस है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर चैकिंग शुरू कर दी। तभी दो मोटर साईकिलो पर चार व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। हड़बड़ाहट में मोटर साईकिलों को पीछे मोड़ने के चक्कर में उनकी मोटरसाइकिलें गिर गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा चारो आरोपियों को पकड लिया गया । जिनकी जामातालाशी से 02 किलो 760 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से चरस रखने का लाईसेन्स मांगा तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर चारों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त में सूरज गुप्ता पुत्र स्व0 राधेश्याम गुप्ता निवासी ग्राम कीरतपुर कोड़ला थाना कोतवाली रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर, गुलशन कोली पुत्र हरीश कोली, भूपेन्द्र पुत्र राजेन्द्र प्रसाद व चन्द्रपाल पुत्र टीकाराम पाल निवासी ग्राम डिबडिबा थाना बिलासपुर शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र विक्रम सिंह, हेड कॉन्स्टेब राहुल मलिक, हेड कॉन्स्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेब दीपक कुमार व कॉन्स्टेब कपिल कुमार शामिल हैं।

---समाप्त---