लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व लोहड़ी जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री उपस्थित जनों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य महेश चंद्र व संयोजिका नेहा कंसवाल ने सभी बच्चों व उपस्थित अभिवावकों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनायें दी। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बच्चों की शैक्षणिक प्रदर्शन व रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस साल भारत की सबसे बड़ी कामयाबी का प्रदर्शित करने वाले चंद्रयान 3, कक्षा 10 के छात्रों द्वारा बनाए गए जीवन रक्षा पुल, संसद भवन कक्षा 9 के कार्बन शुद्धिकरण प्रारूप, अनुपयोगी जल संरक्षण, कक्षा आठ का हाइड्रोइलैक्ट्रिक प्लांट, जनरेट इलेक्ट्रिसिटी, स्पीड ब्रेकर कक्षा 7 का परमाणु बम परीक्षण, मिश्रित खेती वर्षा सूचक, भूकम्प सूचक यंत्र बनाने में बच्चों के प्रस्तुति कौशल को देखकर राज्य मंत्री मंत्र मुग्ध हो गए। नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा कंप्यूटर पार्टस, दिन और रात की प्रस्तुतीकरण, ट्रैफिक लाइट यातायात के साधन, टॉफी मशीन को बनाने की प्रतिभा को देखकर राज्य मंत्री के साथ-साथ अभिभावक भी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं सके।
ग्रामीण इलाकों में और शहरी वातावरण के प्रदूषण से फेफड़ों पर होने वाले असर, भूकंप अलार्म, सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण, सौर ऊर्जा उत्पादक यंत्र, लेजर सुरक्षा अलार्म, ग्लोबल वार्मिंग की अद्भुत प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को वैज्ञानिक दृष्टिकोण में बदल दिया। इस दौरान राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की लोहड़ी पर्व भाईचारे, संस्कृति और उल्लास का पर्व है। जो हमें समाज में एकता, सद्भावना और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
हमारे सांस्कृतिक तंत्र और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को और मजबूत करने में सहायक है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अभिवावकों, बच्चों व स्कूल प्रबंधन को लोहड़ी पर्व की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्रा ने बच्चों में इसी तरह वैज्ञानिक स्वभाव, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित कर जीवन में आगे बढ़ाने की शुभकामनायें दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह व स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
© 2025, उत्तराखण्ड तहलका। सर्वाधिकार सुरक्षित। ---समाप्त---