रामपुर (Uttarakhand Tehelka): पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास (Naqvi) ने रामपुर की धरती से विपक्ष पर तीखा हमला बोला। रविवार को कोयला ग्राम पंचायत के मिलक विचौला में "स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)" जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, Naqvi ने सीधे तौर पर विपक्ष पर मुसलमानों में असुरक्षा का डर फैलाकर अपनी सियासत चलाने का आरोप लगाया। इस बयानबाजी ने रामपुर में Rampur Politics की गर्मी बढ़ा दी है।

'छल की साज़िश' के जरिए वोट बटोरने वालों पर किया Nakvi ने वार

​Naqvi ने स्पष्ट कहा कि किसी भी भारतीय मुसलमान की न नागरिकता खतरे में है और न ही मताधिकार। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल एक सुनियोजित साज़िश के तहत हर संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक प्रहार करते हैं। उनका एकमात्र मकसद मुसलमानों को राजनैतिक हाशिए पर खड़ा करके, उनमें असुरक्षा का बीज बोना है, ताकि वह थोक में वोटों की फसल काट सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीत  को प्रदूषित करने वाले इन तत्वों से सावधान रहने की ज़रूरत है।

​Naqvi ने SIR यानी वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को "काल्पनिक भय-भ्रम का भंवरजाल" करार दिया। उन्होंने कहा कि वैध मतदाताओं की सुरक्षा और अवैध मतदाताओं की समीक्षा किसी भी स्वस्थ चुनावी व्यवस्था की निरंतर प्रक्रिया है।


Advertisement

परिवारवाद पर करारा तंज़: Nakvi का सीधा निशाना

​वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जिन दलों ने मुसलमानों का वोट लिया, उन्होंने फुटकर में भी उनका सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक या सियासी सशक्तिकरण नहीं किया। उन्होंने कटाक्ष किया कि Politics में छाए ये दल "शानदार प्रजातंत्र की ताक़त" को "शरारतपूर्ण परिवारतंत्र की आफ़त" से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वोट चोरी की पिटी हुई पटकथा पर अब विदेशी मॉडल का टशन भी काम नहीं करेगा।

​उन्होंने ने विपक्षी गठबंधन पर तंज़ कसते हुए कहा कि 'कौड़ी का ठिकाना नहीं, करोड़ों की ठिठौली' में लगे झूठ और झांसे के झुंड में शॉर्ट सर्किट हो चुका है। उन्होंने कहा कि ये दल चुनाव में बीजेपी से लड़ने के बजाय आपस में ही फ्रेंडली फाइट में फंसे हैं। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि सरकार सामन्ती टशन से नहीं, बल्कि सुशासन के मिशन से चलती है, और सत्ता किसी का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, बल्कि जनादेश का उपहार होती है।

रामपुर पॉलिटिक्स और मुस्लिम आत्मचिंतन की आवश्यकता-Nakvi

​उन्होंने कांग्रेस की हालत पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी धाराप्रवाह धूर्तता ने कांग्रेस को 'घर से घरौंदा, घरौंदे से घोंसला, घोंसले से घोंचू का चोचला' बना दिया है, और वह अपने सहयोगियों को भी "हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे" वाली स्थिति में ले आई है।

यह भी पढ़ें: 12 और शरणार्थियों को Indian Citizenship मिलने से फैली ख़ुशी की लहर; 61 साल का वनवास खत्म

​Naqvi ने उत्तर प्रदेश के भविष्य पर बात करते हुए दावा किया कि 2027 के चुनावी समर में भी सत्तालोलुप सुल्तानों का गुरूर चकनाचूर होगा। उन्होंने कहा कि Rampur Politics और प्रदेश की सियासत में मुसलमानों को अब आत्मचिंतन करना होगा। उन्होंने अपील की कि वे 'भाजपा हराओ' के रिवाज को छोड़ें और अंतरात्मा के मिज़ाज से वोट डालें। उनके अनुसार, यह मुल्क और मुसलमानों के लिए वक़्त की ज़रूरत है कि वे अपने वोटों को सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण की सम्पत्ति बनाएँ, न कि वोट के सौदागरों की संपत्ति।

​अपने दो दिवसीय रामपुर प्रवास के दौरान, नकवी ने कार्यक्रम के बाद, रामपुर निवासी चिरंजीव गुड्डू की मां के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना भी दी।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, अभय गुप्ता, हंसराज पप्पू, भूकंप लोधी, पूरन लोधी, जगपाल यादव प्रदीप गुप्ता रवि रोहिल्ला, कपिल आर्य, रविंद्र रवि, संजय नरूला, अर्चना गंगवार, विवेक पांडे, रजनीश पटेल, सतनाम सिंह, मोहन लोधी, भारत भूषण गुप्ता, संजय चंद्रा, सोनू लोधी, अजय सैनी, कृष्ण अवतार लोधी, पूरन प्रधान, दिनेश शर्मा, पन्नालाल सैनी, लालता प्रसाद, कांता प्रसाद, मोहनलाल, इरशाद, ताहिर, मोहसिन नक़वी, लाल सिंह, विजेंद्र सिंह और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

©2025उत्तराखंड तहलका/सर्वाधिकार सुरक्षित

---समाप्त---