Bihar Assembly Elections 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। Election Commission ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। बिहार में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ अब वहां आचार सहिंता (Code of conduct) लागू हो चुकी है। पहला चरण बिहार चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, दरभंगा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और मधेपुरा की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। दुसरा चरण दूसरे चरण में 11 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर की 122 सीटों पर मतदान होगा। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। चुनाव की तारीखों को लेकर संतुष्ट होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो बहुत छोटी सी बात है, लेकिन चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। पवन खेड़ा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “चुनाव की तारीख तो बहुत छोटी सी बात है लेकिन हम चुनाव आयोग से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि वह हमारे सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा पर दिन प्रतिदिन प्रश्न चिन्ह लग रहा है। कुछ दिन पहले माहौल बनाया गया की घुसपैठिए हैं और उनको निकालने की प्रक्रिया जारी है। घुसपैठिए कहां है? अब इस पर कोई जवाब क्यों नहीं कोई दे रहा है?” उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत एक बार फिर सामने आई है। प्रधानमंत्री रविवार को महिलाओं के खातों में रुपये ट्रांसफर नहीं कर पाते। इसलिए चुनाव आयोग रविवार की जगह सोमवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस रखी। ताकि प्रधानमंत्री रुपये ट्रांसफर कर सकें।

---समाप्त---