बरेली। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के नेता तौकीर रज़ा के सात सहयोगियों की सूचना देने पर 15-15 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। ये सभी पिछले महीने 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर को लेकर भड़की हिंसा के सिलसिले में फरार हैं। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही है। इनके छिपे होंने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लेकिन ये करीब दो सप्ताह गुजर जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने बताया कि 26 सितंबर को भड़की हिंसा के बाद दर्ज की गई एफआईआर में सात लोगों के नाम हैं। वांछित सूची में शामिल लोगों में इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के युवा जिला अध्यक्ष साजिद सकलानी, शहर युवा अध्यक्ष अल्तमस राजा, अफजल बेग, नायाब उर्फ ​​निम्मा, बबलू खान, नदीम और अदनान सकलानी शामिल हैं।

---समाप्त---