उत्तर प्रदेश में 20 साल बाद हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार प्रदेश में अब मतदाताओं की कुल संख्या 12.55 करोड़ है, जो पहले 15.44 करोड़ थी। इस प्रक्रिया में लगभग 18 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें 46 लाख मृत, 79.5 लाख पते पर न मिलने वाले और 1.29 करोड़ स्थायी रूप से पलायन कर चुके लोग शामिल हैं। लखनऊ जिले में सर्वाधिक 30.04 प्रतिशत नाम कम हुए हैं।
कैसे चेक करें अपना नाम
मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in पोर्टल या ECINET ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनकर अपना नाम या वोटर आईडी नंबर (EPIC) दर्ज करना होगा। 11 जनवरी 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा सूची पढ़कर सुनाई जाएगी, जहाँ आप अपना नाम सत्यापित कर सकते हैं।
इस लिंक पर जाकर आप अपनी Epic ID डालकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-https://electoralsearch.eci.gov.in/
सुधार और आवेदन की प्रक्रिया
यदि सूची में नाम नहीं है या गलत है, तो 6 जनवरी से 6 फरवरी के बीच आवेदन किया जा सकता है। नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6, नाम हटवाने या आपत्ति के लिए फॉर्म 7 और विवरण में सुधार या पता बदलने के लिए फॉर्म 8 भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन के अलावा अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास ऑफलाइन फॉर्म जमा किए जा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी।
सभी 75 जिलों में कटे नामों का विवरण
सहारनपुर 4,32,534, मुजफ्फरनगर 3,44,217, मेरठ 6,65,635, गाजियाबाद 8,18,139, बुलन्दशहर 4,03,369, गौतम बुद्ध नगर 4,47,471, बागपत 1,77,299, आगरा 8,36,943, अलीगढ़ 5,20,189, मथुरा 3,73,793, फिरोजाबाद 3,44,752, मैनपुरी 2,26,875, एटा 2,20,426, हाथरस 1,89,616, बरेली 7,14,753, बदायूं 4,92,995, शाहजहांपुर 5,03,922, पीलीभीत 1,99,772, मुरादाबाद 3,87,611, रामपुर 3,21,571, बिजनौर 4,27,159, अमरोहा 1,81,177, कानपुर नगर 9,02,148, कानपुर देहात 2,03,957, इटावा 2,33,018, फर्रुखाबाद 2,90,824, कन्नौज 2,78,095, औरैया 1,58,055, प्रयागराज 11,56,305, फतेहपुर 3,15,468, प्रतापगढ़ 5,00,109, कौशांबी 2,19,698, झांसी 2,19,612, ललितपुर 95,447, जालौन 2,12,059, हमीरपुर 90,560, महोबा 85,352, बांदा 1,75,421, चित्रकूट 1,00,092, वाराणसी 5,73,203, जौनपुर 5,89,543, गाजीपुर 4,08,689, चंदौली 2,30,086, मिर्जापुर 3,42,761, सोनभद्र 2,51,964, भदोही 2,06,320, आजमगढ़ 5,66,606, मऊ 3,00,223, बलिया 4,55,976, गोरखपुर 6,45,625, महाराजगंज 3,01,022, देवरिया 4,14,799, कुशीनगर 5,02,640, बस्ती 2,98,287, सिद्धार्थनगर 3,98,900, संत कबीर नगर 2,66,870, लखनऊ 12,00,138, उन्नाव 4,07,171, रायबरेली 3,48,862, सीतापुर 6,23,772, हरदोई 5,44,682, खीरी 5,05,802, गोंडा 4,69,637, बहराइच 5,41,328, बलरामपुर 4,11,200, श्रावस्ती 1,34,992, अयोध्या 3,35,742, सुल्तानपुर 3,16,947, बाराबंकी 3,73,154, अम्बेडकर नगर 2,58,547, कासगंज 1,72,238, अमेठी 2,67,241, हापुड़ 2,57,903, शामली 1,63,458 और संभल 3,18,601।
---समाप्त---